25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल, बस करना होगा ये काम, यहां की सरकार ने शुरू की तैयारी

रांचीः झारखंड सरकार ने पेट्रोल पर 25 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार अब नियम बनानी भी शुरू कर दी है। इस योजना के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। झारखंड सरकार के मंत्री हाफिजुल हसन ने बताया कि आधार कार्ड की अनिवार्य होगा। इसके तहत दोपहिया वाहनों को एक महीने में अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी।

 



मंत्री हसन ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल तक वह लोग भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं जिनके पास लाइसेंस नहीं है। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि अगर कोई इस योजना का लाभ उठाना चाहता है तो उसे वह राज्य के NFSA या JSFSS का राशन कार्डधारी हो। साथ ही राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड संख्या का भी जिक्र हो।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस?
जो भी व्यक्ति इस योजना में खुद को रजिस्टर करना चाहता है उसका मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट, आधार से लिंक होना चाहिए। साथ ही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, आवेदन करने वाले के नाम हो और वह दोपहिया वाहन झारखंड के ही किसी जिले में पंजीकृत हो। योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले को एप में राशन कार्ड एवं आधार संख्या डालना होगा, जिसके बाद उसके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। OTP वेरिफिकेशन के बाद आवेदन करने वाला राशनकार्ड में अपना नाम चुनते हुए वाहन संख्या एवं ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर की जानकारी देंगे। आवेदन का वाहन संख्या जिला परिवहन पदाधिकारी के पास जायेगा, जिसे वह वेरिफाइ करेंगे। जिला परिवहन अधिकारी के पास से वेरिफिकेशन के बाद सूची जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पास जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!