73th republic day 2022 : गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम मोदी की खास टोपी की चर्चा, सैल्यूट भी अलग दिखा

नई दिल्ली. भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंडिया गेट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास तरह की टोपी और गमछा पहना हुआ था. इसके साथ ही, उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास अंदाज में तिरंगे को सलामी (सैल्यूट) दी.

 



मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की टोपी पहनी हुई थी. इस टोपी पर ब्रह्मकमल छपा हुआ था. इसके साथ ही, उन्होंने मणिपुर का गमछा पहना हुआ था. गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जिस अंदाज में तिरंगे की सलामी की, वह नौसेना को समर्पित था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना के तीनों अंगों की सलामी के अंदाज अलग-अलग होते हैं. 73वें गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराने के दौरान पीएम मोदी ने नौसेना के अंदाज में सलामी दी. नौसेना में सलामी हमेशा दाहिने हाथ के पंजे को थोड़ा आगे की ओर झुकाकर दी जाती है.

इसके साथ ही, राजपथ पर तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भी गए. वहां उन्होंने सेना के जवानों को सलामी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

गणतंत्र दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. हमें आज के दिन उन वीर जवानों और शहीदों की शहादत को याद रखना चाहिए, जिसकी वजह से हमें देश की आज़ादी मिली। मैं उन सब को श्रद्धांजली अर्पित करता हूं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!