बम्हनीडीह क्षेत्र में देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में 55 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम विनोद यादव है, जो बम्हनीडीह के वार्ड 10 का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से पता चला कि विनोद यादव के द्वारा अवैध रुप से शराब रखा है. इस पर टीम बनाकर पुलिस ने दबिश दी और बोरी में भरी 55 पाव देशी शराब जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी विनोद यादव के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है और गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!