दो साल के बच्चे को बहलाने को दिया फोन, छोटू ने मंगाए 1.4 लाख के फर्नीचर, जानिए दिलचस्प कहानी

छोटे बच्चे जब तंग कर रहे होते हैं तो उन्हें बहलाने के लिए उनके हाथ में स्मार्टफोन पकड़ा देना आजकल आम चलन हो गया है। अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले एक भारतीय कपल को हालांकि यह तरीका महंगा पड़ गया। मम्मी के फोन से 22 महीने के बच्चे ने 1.4 लाख रुपये का फर्नीचर आर्डर कर दिया।



उस समय तो उस कपल को अपने बच्चे की हरकत के बारे में कुछ पता नहीं लगा, लेकिन जब उनके घर पर कार से ताबड़तोड़ फर्नीचर डिलीवर होना शुरू हुआ तो वह चौंक गए। 22 महीने का अयांश अमेरिका में रह रहे इंडियन कपल मधु और प्रमोद कुमार का बेटा है। अयांश को अभी पढ़ना लिखना नहीं आता, लेकिन उसे ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा नॉलेज है।

इसे भी पढ़े -  Gmail Trick: अब कोई नहीं कह पाएगा ‘मेल नहीं देखा’, Gmail की इस ट्रिक से तुरंत चल जाएगा पता

कार्ट में मौजूद सामान की डिलीवरी

22 महीने के अयांश को यह नहीं पता था कि घर में किस सामान की जरूरत है और किसकी नहीं। उनकी मां के मोबाइल फोन में वास्तव में बहुत से फर्नीचर कार्ट में ऐड कर के रखे हुए थे और आयांश ने खेल-खेल में उन्हें आर्डर कर दिया।

घर पर फर्नीचर हुए डिलीवर

मधु और प्रमोद कुमार का 22 महीने का बच्चा खेलने के लिए मोबाइल मांग रहा था। उन्हें इंडियन कपल ने अपना मोबाइल दे दिया। बच्चे ने खेल-खेल में ही मोबाइल द्वारा फर्नीचर आर्डर कर दिया। अयांश की मां के फोन में अलग-अलग तरह के फर्नीचर पहले से ही एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट के कार्ट में ऐड करके रखे हुए थे। अयांश ने मोबाइल में खेलते हुए सारे फर्नीचर को ऑर्डर कर दिया। उसमें बाय डिफॉल्ट उनके घर का एड्रेस था, जहां फर्नीचर डिलीवर होने लगे।

इसे भी पढ़े -  Gold-Silver Prices: सोने-चांदी के दाम घटे! अमेरिका में चढ़ा पर भारत में सस्ता हो गया गोल्ड-सिल्वर, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

बच्चों को फोन देने से पहले रखें ध्यान

अयांश ने अपने माता-पिता से स्क्रीन स्वैप और टैप करना सीखा है। इस गड़बड़ी के बाद अयांश के माता-पिता ने अपने फोन की सिक्योरिटी सेटिंग को और मजबूत किया है। अगर आप भी अपने बच्चों को खेलने के लिए मोबाइल दे देते हैं तो इस बात का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है जिससे वह आपको नुकसान ना पहुंचा पाए।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने आदेश जारी किया, देखिए सूची, किन्हें, कहां पोस्टिंग मिली...

error: Content is protected !!