अलर्ट! इन सात राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नईदिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में आगामी दिनों में ठंड से राहत नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को 7 राज्यों में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान जाहिर किया है। विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन शीतलहर बनी रहेगी। हालांकि, कुछ राज्यों में यह स्थिति छिटपुट स्थानों पर ही देखने को मिलेगी।



मौसम विभाग ने कहा कि 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी फिर हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 20 से 22 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश हो सकती है। वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : सकराली और साराडीह गांव में "गांव चलो अभियान" के तहत आयोजित कार्यक्रम में डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू हुए शामिल, नपां अध्यक्ष ने ग्रामीणों से किया संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के साथ सुबह-शाम घना कोहरा पड़ेगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, 19 और 20 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके अलावा जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी 16-17 तारीख को घना कोहरा रहेगा। गौरतलब है कि रविवार को भी उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे की स्थिति देखी गई है। लखनऊ से लेकर भोपाल में भी सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, 19 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना है

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

दिन के लुढ़के पारे की वजह से राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए सर्द दिन दर्ज होने की संभावना जताई है। साथ ही बच्चों व बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

error: Content is protected !!