Sakti News : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, शासकीय सेवाओं में चयनित लोगों को किया गया सम्मानित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डीईओ कुमुदनी बाघ सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साथ ही, विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न शासकीय सेवाओं में चयनित लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डीईओ कुमुदिनी बाघ, जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रंजीत अजगल्ले मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई. अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण किया.

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी मेला के आयोजन से छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता का विकास होता है. इससे उनके सोचने-समझने की शक्ति का भी विकास होता है, इसीलिए ऐसे आयोजन में ना सिर्फ छात्र-छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

Related posts:

error: Content is protected !!