कल से बंद रहेंगे 9वीं कक्षा तक के सभी स्कूल, ऑनलाइन माध्यमों से होगी पढ़ाई, यहां की सरकार ने जारी किया आदेश…

पुडुचेरी. कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश में कक्षा एक से नौ तक की ऑफलाइन कक्षाएं चलाने वाले सभी स्कूल सोमवार से बंद रहेंगे। गृह एवं शिक्षा मंत्री ए. नमस्सीवायम ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी क्योंकि कल से इन कक्षाओं के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। स्कूल शिक्षा निदेशक पी. टी. रूद्र गौड़ ने कहा कि ‘मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए’ सभी निजी एवं सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

 



आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कई राज्यों में 8 वीं तक के स्कूल बंद है तो वहीं कई राज्यों में पूरे 12वीं तक के स्कूल बंद है। चलिए जानते है कि किन किन राज्यों में स्कूलों को बंद किया गया है।
यूपी में 10वीं तक के स्कूल अब 16 जनवरी तक बंद
कोरोना के बढ़े मामले के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 10वीं तक के सभी स्कूलों को अब 16 जनवरी 2022 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। पहले प्रदेश में 10वीं तक के स्कूल को 6 जनवरी से 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। वहीं 11वीं और 12वीं कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

तमिलनाडु में स्कूल बंद
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण तमिलनाडु के स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा हो गई है। तमिलनाडु सरकार ने भी कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिया गया है। राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के अनुसार, कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संचालित होंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

पंजाब और गोवा में स्कूल-कॉलेज बंद, छात्रों के लिए इंटरनेट अलाउंस
पंजाब सरकार ने कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को छोड़कर सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार ने राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों केा ऑनलाइन क्लास के लिए 2000 रुपए इंटरनेट अलाउंस देने का फैसला लिया है। गोवा सरकार ने कोरोना के चलते सभी स्‍कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। राज्‍य में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस तक सभी शैक्षणिक संस्‍थान बंद रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!