रिंग के बाद रैंप पर दिखा बॉक्सर लवलीना का जलवा, असमिया साड़ी में ढाईं कहर…

गुवाहाटी. अक्सर बॉक्सिंग रिंग में नजर आने वाली ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन जब रैंप पर शहतूत रेशम ‘पात’ से बनी पारंपरिक असमिया साड़ी पहनकर उतरीं, तो उनके इस नए अंदाज को भी लोगों ने खासा पसंद किया।
पूर्वोत्तर महोत्सव के यहां चल रहे नौवें संस्करण में शनिवार रात को वह डिजाइनर बिद्युत और राकेश के वेडिंग कलेक्शन की ‘शो-स्टॉपर’ (मुख्य आकर्षण) थीं।
बोरगोहेन और असम के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त अभिनेता आदिल हुसैन को समारोह में सम्मानित भी किया गया। हुसैन रैंप पर चैंपियन मुक्केबाज के साथ कुछ कदम चले भी।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

बोरगोहेन ने कहा कि उन्होंने इस अनुभव (रैंप वॉक) का भरपूर आनंद लिया, हालांकि उनका मुख्य लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। पिछले साल तोक्यो ओलंपिक खेलों में उन्होंने मुक्केबाजी के 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

बिद्युत विकास भगवती ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “लवलीना बोरगोहेन ने गहरे मैरून रंग की रेशम की साड़ी पहनी थी, जिस पर रोज गोल्ड सीफिना जरी का काम था तथा पारंपरिक असमिया आभूषणों के साथ रेशम की एक शॉल भी उन्होंने ले रखी थी।” उन्होंने कहा की सीफिना जरी का काम मुगलों के जमाने से किया जाता रहा है और यह बेहद आकर्षक होता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!