गजब : माचिस की डिब्बी में फिट हो जाती है साड़ी, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा ये बुनकर…. जानिए… इस बुनकर और उनकी साड़ी बुनकरी के बारे में…

सोशल मीडिया पर आए दिनों ऐसे लोग वायरल हो जाते हैं जो अपने काम से लोगों को हैरान कर डालते हैं। रोज नए नए कारनामे करने वालों को सोशल मीडिया हाथोंहाथ जो लेता है। ऐसा ही एक साउथ इंडियन बुनकर सोशल मीडिया पर हीरो बन गया है।



नल्ला विजय, जो तेलंगाना के सिरसिला शहर के रहने वाले बुनकर का नाम है, आजकल चर्चा का विषय बन गया है। वजह है नल्ला विजय के हाथ से बनी सुपर फाइन सिल्क साड़ी, जो माचिस की डिब्बी में फिट हो जाती है। नल्ला विजय के इस हुनर को देख लोग हैरान हो रहे हैं। नल्ला के पिता नल्ला परांधमुलु भी काफी महीन काम करने के लिए जाने जाते थे, इसलिए नल्ला विजय ने बुनकरी की पारिवारिक परंपरा को आगे जारी रखते हुए इस साड़ी को बनाया जो लोगों को हैरान कर रही है।

इसे भी पढ़े -  फरवरी 2026 में भारतीयों ने इन 5 SUVs पर लुटाया सबसे ज्यादा प्यार, Top 5 में Maruti, Tata, Hyundai शामिल

नल्ला के इस हुनर को तेलंगाना के नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। रामाराव ने ट्विटर पर कुछ फोटो शेयर करके लोगों को दिखाया है।

हथकरघा पर बुनी गई ये साड़ी इतनी बारीक है कि इसे माचिस की डिब्बी में पैक करके दिया जा सकता है। हाथ से बनाए जाने पर ये साड़ी बनने में 15 दिन का समय लेती है जबकि मशीन से बनाए जाने पर तीन दिन लगते है। हाथ से बुनी साड़ी की कीमत 12 हजार रुपए है।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : नगर पंचायत डभरा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण शुरू

नल्ला ने पहली बार अपना हुनर नहीं दिखाया है। साल 2015 नल्ला अमेरिकी राष्ट्रपति बराक की पत्नी मिशेल ओबामा को ऐसी ही हाथ से बनी सुपर फाइन सिल्क की साड़ी भेंट कर चुके हैं।

error: Content is protected !!