कई देशों की दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर यह महिला बनी साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, ICC ने किया सम्मानित

दुबई: भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 2021 में सभी प्रारूपों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीत लिया है । मंधाना के अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेले ली और आयरलैंड की गैबी लुईस भी रशेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी के लिये नामित थी । मंधाना को आईसीसी वर्ष की टी20 टीम में भी जगह मिली है । मंधाना ने 2018 में भी यह पुरस्कार जीता था और वह वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी चुनी गई थी । वह झूलन गोस्वामी के बाद यह पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर है ।झूलन को 2007 में यह पुरस्कार मिला था ।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

पिछले साल कठिन रहने के बावजूद मंधाना ने मैदान पर अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला में भारत आठ मैचों में से दो ही जीत सका और दोनों में मंधाना ने सूत्रधार की भूमिका निभाई । दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 80 रन बनाये और आखिरी टी20 में 48 रन की नाबाद पारी खेली । उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ रहे एकमात्र टेस्ट में पहली पारी में 78 रन बनाये । वहीं वनडे श्रृंखला में भारत को मिली एकमात्र जीत में 49 रन जोड़े । टी20 श्रृंखला में उन्होंने 15 गेंद में 29 रन और एक अर्धशतक भी बनाया लेकिन भारत श्रृंखला 2 . 1 से हार गया ।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दूसरे मैच में उन्होंने 86 रन बनाये । अपने कैरियर के एकमात्र टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा और प्लेयर आफ द मैच रही । उन्होंने आखिरी टी20 में अपने कैरियर का दूसरा टी20 अर्धशतक बनाया । मंधाना ने भारत के पहले दिन रात के टेस्ट में शतक जड़कर उसे यादगार बना दिया ।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!