बड़ा झटका! इस मशहूर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ी कीमतें, अब ग्राहकों को देना होगा इतना पैसा

नई दिल्ली. भारत में बढ़ती तेल की कीमतों से आज हर कोई परेशान है। यही वजह है कि अब देश के लोगों का इलेक्ट्रिक बाइकों के प्रति रुझान बढ़ा है। आज हर कोई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं। लेकिन, एथर एनर्जी ने ऐसे लोगों को झटका दिया है। एथर एनर्जी ने जनवरी से अपने स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया। दरअसल, एथर एनर्जी ने अपने स्कूटरों डॉट चार्जर को महंगा कर दिया है।



अब से एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए ग्राहकों को 5,500 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। इससे पहले इसके लिए केवल एक रुपए का भुगतान करना होता था।

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

एथर एनर्जी का एक स्कूटर एथर 450X है और दूसरा स्कूटर एथर 450 प्लस है।ये दोनों स्कूटर एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए हैं। लेकिन ड्राइविंग रेंज, स्पीड और फीचर्स के मामले में भिन्न हैं। इनमें से 450X टॉप-स्पेक वेरिएंट है, जो कई हाईटेक फीचर्स से लैस है। दिल्ली में Ather 450 Plus की कीमत 118,996 रुपये है जबकि Ather 450X की कीमत 138,006 रुपये है।

इसे भी पढ़े -  सावधान! ड्राइविंग के दौरान मौत को बुलावा देती हैं ये 5 आदतें, आज ही बदलें वरना पड़ेगा पछताना

एथर 450X सिर्फ 3.3 सेकेंड में 0-40 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है जबकि Ather 450 Plus 0-40 किमी/घंटे की रफ्तार 3.9 सेकेंड में पहुंच सकता है।Ather 450X की रेंज 85 km है जबकि Ather 450 Plus की रेंज 70 km है।

error: Content is protected !!