Gold-Silver रेट में बड़ी गिरावट, आज खरीदने जाएंगे तो इस भाव मिलेगा 10 ग्राम सोना

नई दिल्‍ली। सोने और चांदी फिर सस्‍ते हो गए हैं। शुक्रवार को दोनों किमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 301 रुपये टूटकर 46,415 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।



चांदी की कीमत में 402 रुपये की गिरावट
चांदी की कीमत भी 402 रुपये की गिरावट के साथ 59,044 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,446 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.08 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव गिरावट के साथ 1,789 डॉलर प्रति औंस रह गया। इससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आयी। अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’

गुरुवार को सोने का रेट
इससे पहले गुरुवार को बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 284 रुपये टूटकर 46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,292 रुपये की गिरावट के साथ 59,590 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। उससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,882 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव हानि के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!