BIG NEWS : सक्ती में सोने और चांदी के जेवरात की चोरी, जुर्म दर्ज कर तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती के वार्ड 18 में सोने और चांदी के जेवरात की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.



शैलेन्द्र सिंह ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे लोग घर में सोए थे और रात में चोरों ने आलमारी को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है. उसने बताया, उसकी भांजी जब घर के कमरे में गई तो देखा कि आलमारी का सामान बिखरा है और 3 तोले की हार, 3 तोले का कंगन, 6 ग्राम सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी सोने के टॉप्स, 7 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 2 जोड़ी चांदी की पायल गायब है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : डेढ़ साल के बेटे की ईंट मारकर हत्या करने वाले सनकी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पामगढ़ क्षेत्र में हुई संगीन वारदात...

चोरी हुए जेवरात की कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है. मामले की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है.

error: Content is protected !!