कोरोना के कारण इस राज्य की बोर्ड परीक्षा स्थगित, इन राज्यों में भी टाला जा सकता है एग्जाम…

नई दिल्ली. देश में कोरोना का कोहराम जारी है। हर दिन रिकॉर्ड कोरोना मरीज मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर संक्र​मण दर को देखते हुए राज्य सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है। इस बीच कोरोना की भयावह स्थिति देखते हुए कई राज्य सरकारें बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का विचार कर रही है।

 



उल्लेखनीय है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच राजस्थान बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं को टाल दिया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 जनवरी से शुरू होने वाली थी। इस बीच कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने फिलहाल परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

राजस्थान सरकार के इस फैसले को देखते हुए बिहार में भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विचार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार वर्तमान हालात को देखते हुए परीक्षा स्थगित किया जा सकता है।

बिहार बोर्ड की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो फरवरी में बिहार और देश में पीक पर होगा। ऐसे में परीक्षाएं आयोजित कराना छात्रों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए कसाय लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की जा सकती हैं। फिलहाल विचार के बाद बिहार बोर्ड जल्द फैसला लेगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!