इस तारीख से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट…

नई दिल्ली. 31 संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और 8 अप्रैल को खत्म होगा। केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा । बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद एक माह के अवकाश के बाद सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा ।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

देश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच यह बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र की शुरुआत ऐसे समय पर हो रही है, जब लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के अलग-अलग सेवाओं से जुड़े करीब 400 कर्मचारी पिछले कुछ दिनों में कोविड पजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया था कि राज्यसभा सचिवालय के 65 कर्मचारी, लोकसभा सचिवालय के 200 और संबद्ध सेवाओं के 133 कर्मचारी चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच नियमित कोविड जांच के दौरान संक्रमित पाए गए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!