बेहद स्मार्ट और हैंडसम दिखते हैं बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल, धर्मेन्द्र से होती हैं लुक्स की तुलना

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल बीते काफी लंबे वक्त से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं| बात करें अगर इनकी एक्टिंग करियर की अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में बॉबी देओल कई बड़ी फिल्मों में नजर आए थे पर गुजरते वक्त के साथ एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गए और आज इन्हें फिल्मों में नजर आए काफी लंबा वक्त गुजर चुका है|



अगर बात करें बॉबी देओल के बॉलीवुड कैरियर की तो इनके फिल्मी करियर में सिर्फ कुछ ही फिल्में मौजूद है| हालांकि इन्होंने अपने वक्त के अभिनेताओं की लिस्ट में की जगह हासिल की थी, लेकिन अपने पिता धर्मेंद्र या फिर भाई सनी देओल की तरह इंडस्ट्री में इन्हें सफलता हासिल नहीं हो पाई| ऐसा इसलिए क्योंकि बॉबी देओल का एक्टिंग स्टाइल अन्य अभिनेताओं से काफी अलग था और वक्त के साथ इन्होंने अपने स्टाइल में बदलाव नहीं किए|

हालांकि अभी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज आश्रम के जरिए इन्होंने दोबारा से कमबैक किया था और इस वेब सीरीज में इनके अभिनय को दर्शकों का काफी प्यार मिला था| लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट में हम बॉबी देओल के बारे में नहीं बल्कि उनके बेटे के बारे में बात करने जा रहे हैं|

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, शासकीय सेवाओं में चयनित लोगों को किया गया सम्मानित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डीईओ कुमुदनी बाघ सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

जानकारी के लिए बता दें बॉबी देओल ने तान्या देओल संग शादी रचाई है और इस शादी से अभिनेता कुल 2 बच्चों के पिता बने हैं जिनके नाम आर्यमन देओल और धरम देओल है| बात करें अगर इनके बेटे आर्यमन देओल की तो आज उनकी उम्र 20 साल है जो कि लुक्स के मामले में बेहद हैंडसम दिखते हैं| अभी की कहीं तो आर्यमन देओल अपनी पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन आर्यमन के लुक्स को देखकर ऐसा कहा जा सकता है के आने वाले दिनों में वो अभिनय की दुनिया में कदम रख सकते हैं|

सोशल मीडिया पर भी अक्सर आर्यमन देओल के लुक्स की तारीफें होती रहती हैं जहां फैंस उनके लुक्स की तुलना दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र से करते हैं| इसके अलावा कुछ फैंस आर्यमन देओल के लुक्स को देखते हुए उनकी तुलना टॉम क्रूज से भी करते हैं जिससे आप खुद ही इनके लुक्स का अंदाज़ा लगा सकते है|

हालांकि आर्यमन देओल सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं और अक्सर इन्हें परिवार के लोगों के साथ ही तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है| आर्यमन देओल अधिकतर अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेंद्र, सनी देओल या फिर अपने पिता बॉबी देओल के साथ ही अपनी शेयर की गई तस्वीरों में नजर आते हैं पर वो फिल्म इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाने वाले हैं या नहीं यह बात अभी के लिए साफ़ नही है|

वही अगर बात करें बॉबी देओल की तो अभिनेता आने वाले दिनों में अपनी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे को लेकर इन दिनों काफी अधिक सुर्खियों में बने हुए हैं| जानकारी के लिए बता दें बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या देओल संग शादी रचाई थी जिसके बाद साल 2001 में तान्या ने अपने पहले बेटे आर्यमन को जन्म दिया था|

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

बता दे, आर्यमन देओल का जन्म 16 जून, 2001 को मुंबई में हुआ था और आज उनकी उम्र 20 साल हो चुकी है|

error: Content is protected !!