कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार!24 घंटे में भारत मे 3.17 लाख नए केस, 491 मरीजो की मौत, ओमीक्रोन मामले 9287 हुए

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3.17 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं। कल के मुकाबले नए मामले 12 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं संक्रमण दर भी 15.13 प्रतिशत से ऊपर उठकर 16.41 प्रतिशत हो गया है। इस बीच पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 491 लोगों की मौत भी हुई है।ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 87 हजार 693 हो गई है।

 



स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार देश में एक्टिव मामले भी 19 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं। कल इसमें 93 हजार 51 नए मामले जुड़े। वहीं, 2 लाख 23 हजार 990 लोग बीमारी से ठीक भी हुए। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 35807029 हो गई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

ओमीक्रोन मामले देश में 9200 से ऊपर

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी तक 9287 ओमीक्रोन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कल नए ओमीक्रोन केस में 3.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस बीच कोरोना वैक्सीन की 1.59 करोड़ से ज्यादा डोज देश में दी जा चुकी है। कल 73 लाख 38 हजार 592 डोज लगाए गए। इसके अलावा कल 19 लाख 35 हजार 180 कोरोना सैंपल की जांच भी हुई।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!