CBSE Class 12 Term 1 Result 2021 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म-1 रिजल्ट को लेकर जारी किया यह नोटिस, स्टूडेंटस को किया अलर्ट

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने (Central Board of Secondary Education, CBSE) ने टर्म-1 रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स को अलर्ट किया है।इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई (Central Board of Secondary Education, CBSE Result 2021) ने ट्विटर पर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि, यह जानकारी सामने आई है कि 12वीं कक्षा टर्म- 1 के परिणाम 2021 की तारीख और समय का नोटिस सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है, जिससे छात्रों और अभिभावकों सभी को चिंतित कर दिया है।

 



इस नोटिस में उल्लेख किया गया है कि परिणाम आज 25 जनवरी, 2022 को दोपहर 2 बजे घोषित होगा। यह पूरी तरह एक फर्जी नोटिस है। यह लोगों को भ्रमित कर दिया है।सीबीएसई बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि परिणाम आज नहीं आएगा और सोशल मीडिया पर जो नोटिस प्रसारित किया जा रहा है वह केवल FAKE है। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर कोई आधिकारिक लिंक या नोटिस जारी नहीं किया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

वहीं इस नोटिस के वायरल होने के तुरंत बाद, छात्रों ने स्कूलों और सोशल मीडिया पर सीबीएसई कक्षा 12 के परिणाम के बारे में जानकारी करना शुरू कर दिया। इससे 10 के छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी, जो अपने टर्म 1 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसके बाद बोर्ड ने अपना स्पष्टीकरण दिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

ऐसे में छात्रों और संबंधित अभिभावकों से अनुरोध है कि सीबीएसई कक्षा 10 और 12वीं के टर्म- I परिणामों से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा, बोर्ड ने टर्म-2 परीक्षा के लिए सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इनको डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!