छत्तीसगढ़ : एयरपोर्ट में RTPCR जांच अनिवार्य, रेल्वे स्टेशन और राज्य की सीमाओं में भी होगी जांच, CM ने दिए निर्देश, और कुछ निर्देश जारी हुआ है… विस्तार से पढ़िए…

रायपुर. CM भूपेश बघेल ने सभी DM औऱ SP को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए हर सम्भव उपाय करें। सभी जिलों में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए।



साथ ही 4% या अधिक पॉजिटिव रेट वाले जिलों में सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, सार्वजनिक स्थानों को भी बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : 4 मिनरल वाटर और पानी पाउच फर्मों में खाद्य प्रशासन ने जांच की, सैम्पल जांच के लिए भेजा, आगामी आदेश तक उत्पादन पर रोक, नोटिस भी जारी...

साथ ही सार्वजनिक स्थानों में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं, सभी एयरपोर्ट पर RTPCR जांच अनिवार्य की जाए, रेल्वे स्टेशनों में रेन्डम टेस्टिंग हो और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रेन्डम टेस्टिंग की जाए।

सीएम ने कहा कि आवश्यतानुसार माइक्रो और मिनी कंटेनमेन्ट जोन बनाएं
जाए। साथ ही स्वास्थ सुविधाओं की उपलब्धता की डेली रिपोर्टिंग के निर्देश भी दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दमाऊधारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, मुख्य वक्ता के रूप मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

error: Content is protected !!