Coronavirus New Symptom : सामने आया ओमिक्रॉन का नया लक्षण, अब शरीर के इन हिस्सों पर कर रहा हमला…

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave) इन दिनों पीक पर चल रही है. इस लहर में सामने आए ओमिक्रॉन वेरिएंट में कोरोना वेरिएंट के नए नए लक्षण सामने आ रहे हैं.



रिसर्च में सामने आए ये नए लक्षण

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron) पर हो रही रिसर्च में नए लक्षणों (Coronavirus New Symptom) का खुलासा हुआ है. स्टडी में पता चला है कि यह वेरिएंट दिमाग, दिल और आंखों के अलावा कानों पर भी असर डाल रहा है. इस वेरिएंट से पीड़ित कई मरीजों में कानों में सनसनाहट, सीटी बजने या घंटी बजने जैसे लक्षण सामने आए हैं. इसके साथ ही इस वेरिएंट से पीड़ित मरीजों में ठंड लगने जैसे लक्षण भी देखे गए हैं.

इसे भी पढ़े -  नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें पिछले महीने का रिपोर्ट कार्ड, किसे मिली Top 5 में जगह

कानों से सुनना हो जाता है कम

रिपोर्ट के अनुसार जिन मरीजों में इस तरह की दिक्कत देखी गई, उनमें से अधिकतर लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं. कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron) पर रिसर्च कर रहे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के कानों में पिछले कुछ दिनों में अचानक कान में दर्द शुरू हो गया है, सनसनाहट सी महसूस हो रही है, सुनना कम हो गया हो या चक्कर आने लगे हैं तो उन लक्षणों (Coronavirus New Symptom) को इग्नोर नहीं करना चाहिए.

नए लक्षणों को न करें नजरअंदाज

डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे मामलों में मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना कोरोना (Coronavirus) टेस्ट करवाना चाहिए. कोरोना संक्रमित पाए गए कई मरीजों में ये सब लक्षण देखने को मिले हैं. खासकर कान से अचानक सुनना कम हो जाने का लक्षण ज्यादा देखा गया है. हालांकि यह ऐसा लक्षण है, जिसे इलाज के बाद ठीक किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : भाजयुमो के नवागढ़ मण्डल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भोजराम साहू को मिली, क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल

आंतों पर भी अटैक कर रहा ओमिक्रॉन

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने यह वेरिएंट नाक के साथ ही आपकी आंत में भी छिपा हो सकता है. इसकी वजह ये है कि कई बार नाक या मुंह से कोरोना (Coronavirus) टेस्ट करवाने पर नेगेटिव आता है. ऐसे में अगर आप लगातार पेट खराबी का अनुभव करें तो डॉक्टरों को मिलकर यह लक्षण (Coronavirus New Symptom) जरूर बताएं. इसके बाद वे गहन टेस्टिंग के बाद कोरोना वायरस के इस वेरिएंट का इलाज शुरू कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

error: Content is protected !!