Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

सक्ती. जिले के जनपद पंचायत मालखरौदा के पोता गांव में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के पावन अवसर पर कलश यात्रा में जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की.

 



इस अवसर पर आयोजित भव्य जल यात्रा में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कलश में जल भरकर उपस्थित मातृशक्ति को यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान करने में सहयोग प्रदान किया. माताओं-बहनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण एवं धार्मिक अनुष्ठानों की गरिमा ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत दिव्य और प्रेरणादायी बना दिया.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : प्रशिक्षु थाना प्रभारी हसौद जयराम साहू निलंबित, जुआ रेड के दौरान युवक के तालाब में कूदने का मामला, युवक का मिला है शव, ग्रामीणों में आक्रोश...

इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि श्री रुद्र महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है तथा आपसी भाईचारा, सहयोग और एकता की भावना सुदृढ़ होती है. इस प्रकार के आयोजनों में सहभागिता कर मन को अद्भुत शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति होती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर में सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने शाल-श्रीफल देकर मितानिनों को किया सम्मानित, मितानिन दिवस मनाया गया

इस गरिमामय अवसर पर ग्राम के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं साथियों एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही.

error: Content is protected !!