Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” पारित होने पर की मुलाकात

सक्ती. छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत एक लंबे समय से जोरो से चल रहे ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण को लेकर जहां राज्य सरकार ने विगत वर्ष सत्तासीन होते ही धर्मांतरण विधेयक लाने की बात कही थी, तो वहीं 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य में धर्म स्वातंत्रतय 2026 विधेयक पास हो गया तथा भाजपा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने राजधानी रायपुर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा को इस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हिंदू नव वर्ष तथा चैत्र नवरात्रि की भी शुभकामनाएं दी.

 



इस अवसर पर युवा नेता चिराग अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार द्वारा यह विधेयक लाने से जहां धर्मांतरण पर पूर्ण रूप से रोक लगेगी, तो वहीं वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस विधेयक की आवश्यकता थी.

error: Content is protected !!