Cricket : ज़िम्बाब्वे के विक्टर गेंदबाजी से निलंबित, गैरकानूनी निकला गेंदबाजी एक्शन

जिम्बाम्बे के विक्टर चिरवा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के प्रतियोगिता पैनल ने पुष्टि की है कि उनका गेंदबाजी एक्शन गैरकानूनी है।प्रतियोगिता पैनल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मानव गति विशेषज्ञ पैनल के सदस्य शामिल हैं।



जिंबाब्वे और पापुआ न्यू गिनी के बीच शनिवार को खेले गए मैच के दौरान मैच अधिकारियों ने चिरवा के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की थी। उनकी गेंदबाजी के वीडियो फुटेज को समीक्षा के लिए प्रतियोगिता पैनल के पास भेजा गया था।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि प्रतियोगिता पैनल ने चिरवा का गेंदबाजी एक्शन गैरकानूनी पाया और आईसीसी के इससे जुड़े नियमों के अनुच्छेद 6.7 के अनुसार, उन्हें तुरंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

error: Content is protected !!