16 जिलों में घने कोहरे और इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट.. जारी रहेगा सर्दी का सितम

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने यूपी में घने कोहरे के साथ पारा गिरने की चेतावनी जारी की है । सर्दी का सितम कब तक जारी रहेगा मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान से बता दिया है। जानें। मौसम में शीतलहर के कारण गलन जैसी स्थिति बन रही है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा।

उत्तराखंड सहित तमाम पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ-साफ दिखने लगा है। मैदानी इलाकों में एक सप्ताह से लगातार बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। सूबे में सर्दी से लोग कांप रहे हैं। और घने कोहरे की वजह से सामान्य जीवन के साथ यातायात जबरदस्त प्रभावित हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट भी जारी कर रखा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। साथ ही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। मौसम में दिन के समय ठंड बनी रहेगी।

16 जनवरी तक बनी रहेगी यह स्थिति – मौसम विज्ञानियों ने कहा कि, पूर्वी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं। दूसरी तरफ पश्चिम यूपी में शीतलहर और कोल्ड डे कंडीशन के आसार हैं। यानी दिन के तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है। यह स्थिति 16 जनवरी तक बनी रहेगी। कई जिलों के लिए ऑरेंज तो कई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!