कोरोना से हो रही प्रत्येक मौत का होगा ऑडिट, सीएम भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिए निर्देश, एक ही दिन में 15 मौत के बाद हरकत में आई सरकार 

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अचानक कोरोना से पीड़ित लोगों की मृत्यु की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई है। कोरोना से गुरुवार को राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को हर डेथ का आडिट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने को भी कहा है।

 



कोरोना संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्यगत स्थिति को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटलाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मुख्यमंत्री ने करोना संक्रमण एवं मृत्यु की स्थिति को देखते हुए राज्य की सभी जिला कलेक्टरों को भी इसे लेकर विशेष सतर्कता बरतने को निर्देश दिए हैं। कलेक्टरों को कोरोना गाइडलाईन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा होम आईसोलेशन वाले मरीजों की स्वास्थ्य की स्थिति पर सतत निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज भी कोरोना से 15 मौत हुई है। वहीं, प्रदेश में आज 5649 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में 5919 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद प्रदेश में पॉजिटिव दर 10.78 प्रतिशत हो गई है, वहीं प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 31,736 हो गई है I

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!