पिता मोची थे, खुद अंडे बेचे, अब बिहार सिविल सेवा परीक्षा पास कर बने अफसर!

कुछ लोग अपनी किस्मत अपने हाथ लिखते हैं। बिहार के बीरेंद्र कुमार उन्हीं कुछ लोगों में से एक हैं। उनकी कहानी बहुत से लोगों को प्रेरित कर रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा क्रैक करने वाले बीरेंद्र ने 2,232वीं रैंक हासिल की है। उन्हें ‘ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर’ के रूप में नियुक्त किया जाएगा। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था।



पिता करते थे मोची का काम

बीरेंद्र के पिता मोची का काम करते थे। जब 2012 में उनकी मृत्यु हो गई, तो बड़े भाई जीतेंद्र ने उनकी जगह ले ली और बीरेंद्र की पढ़ाई चलती रही। लेकिन एक समय ऐसा आया जब घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई। ऐसे में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए बीरेंद्र ने अंड्डे बेचने का काम शुरू किया।

इसे भी पढ़े -  एक साल में 22 लाख शिकायतें और 2 साल में हुईं दो गुनी... पढ़िए डिजिटल फ्रॉड के चौंकाने वाले आंकड़े

5 सालों तक बेचे अंडे…

27 वर्षीय बीरेंद्र ने HT को बताया, ‘मैंने साल 2012 में अंडे बेचना शुरू किया, और 5 साल तक जारी रखा… जब तक कि मेरे भाई का धंधा सेट नहीं हो गया। मैंने राजीव सर के मार्गदर्शन में और इंटरनेट की मदद से परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की और फर्स्ट अटेम्प्ट में सफलता पा ली।’

इसे भी पढ़े -  2026 Aprilia RS 457: 2026 अप्रिलिया RS 457 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई, जानें फीचर्स और डिटेल्स

जनवरी में खो दिया मां को

इस साल जनवरी में बीरेंद्र ने अपनी मां को खो दिया। उन्हें इस बात का मलाल है कि मां उन्हें अफसर बनता नहीं देख सकीं। बीरेंद्र अपने परिवार में सरकारी नौकरी पाने और अफसर बनने वाले पहले हैं। उनका ये कदम आने वाली पीढ़ी को जिंदगी में कुछ बनने के लिए प्रेरित करेगा।

अब देंगे यूपीएससी की परीक्षा!

बीरेंद्र ने खुद को निखारने के लिए अपनी उन कमजोरियों पर काम किया जो उन्हें हजारों उम्मीदवारों के बीच खड़ा करती हैं। बता दें, बीरेंद्र ने अपनी स्कूलिंग गांव के सरकारी स्कूल से की और ग्रेजुएशन औरंगाबाद के दाउदनगर कॉलेज से। बीपीएसी की परीक्षा देने के लिए उन्हें उनके सीनियर राजीव ने प्रेरित किया था। अब वो UPSC की परीक्षा पास करना चाहते हैं। बेस्ट ऑफ लक बीरेंद्र!

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

error: Content is protected !!