Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय प्री-होली सेलेब्रेशन का आयोजन किया गया. इस भव्य होली समारोह का आयोजन महाविद्यालय के संचालक डॉ जेके जैन और प्राचार्य डॉ शिखा सिंह के कुशल संरक्षण में संस्था सचिव अंकित जैन के नेतृत्व में किया गया. इस समारोह में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और होली के अवसर पर एक दूसरे के साथ रंगों और गुलाल से खेला. इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्री-होली सेलेब्रेशन में छात्र-छात्राओं ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए भरपूर खुशी का अनुभव किया. प्री-होली सेलेब्रेशन के दौरान छात्र-छात्राओं की खुशी हेतु रैन डांस की व्यवस्था की गई थी, जहां पानी की फौहारें ने खुशी को दोगुना कर दिया. छात्रों ने रैन डांस में भाग लिया और पानी की फौहारों के नीचे नाचते हुए अपनी खुशी का इज़हार किया. उनके चेहरे पर उमंग और आनंद की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी. इस अवसर पर महाविद्यालय ने उनके मनोरंजन के लिए डीजे का भी आयोजन किया, जहां छात्र-छात्राओं ने खूब ठुमके लगाए और महाविद्यालय की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की. महाविद्यालय की इस पहल ने छात्रों को एक दूसरे के करीब लाने में मदद की और उन्हें एक सुखद अनुभव प्रदान किया. एकजुटता एवं एकता का परिचय देते हुए रंगों के पर्व होली को यादगार बनाया गया.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी युवक सहित उसके पिता और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जब्त, तीनों आरोपी को भेजा गया जेल...

इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ जे के जैन और प्राचार्य डॉ शिखा सिंह ने छात्रों को होली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें एकजुटता और एकता का संदेश दिया. संस्था सचिव अंकित जैन ने भी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें इस पर्व को यादगार बनाने के लिए प्रेरित किया. इस कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, अरविंद कुमार, संजीव चौहान, श्वेता सिंह चंदेल, दुर्गा टण्डन, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, नगेंद्र कुमार जांगड़े, अनुज जैन, राहुल राठौर, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, प्रिया खरे, श्रद्धा राठौर, सरिता पटेल, भूपेन्द्र कुमार, चंद्ररुपा कश्यप, अशोक पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, पायल दास, संदीप, हितेश्वरी कश्यप, सूरज रत्नाकर, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, समरीन मिर्जा, राजेश कुमार, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप, राजेश साहू, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक,एनसीसी के कैडेट एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : पामगढ़ क्षेत्र के 5 होटलों में खाद्य विभाग ने छापा, 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, चूल्हा, प्रेशर रेगुलेटर और पाइप को जब्त किया गया , जिले में कार्रवाई जारी...

error: Content is protected !!