भारत दूसरी पारी में 198 रन पर ऑलआउट, पंत ने जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका को 212 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए और नाबाद रहे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम 13 रन के लीड के साथ उतरी थी। इस लिहाज से दूसरी पारी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा है।



58 रन पर चार विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने पारी संभाली और भारत को 150 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। कोहली 143 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन और शार्दुल ठाकुर कुछ खास नहीं कर सके। अश्विन सात रन और शार्दुल पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

अश्विन को एनगिडी ने जेन्सन के हाथों कैच कराया। इसके बाद एनगिडी ने शार्दुल को वेरेन के हाथों कैच कराया।  उमेश यादव शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें रबाडा ने वेरेन के हाथों कैच कराया। नौ विकेट गिर जाने के बाद पंत ने बुमराह को स्ट्राइक नहीं दिया और ज्यादातर खुद ही स्ट्राइकर्स एंड पर रहे और शतक जड़ा।

पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बन गए। महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी अफ्रीकी मैदान पर कभी शतक नहीं लगा पाए। धोनी का दक्षिण अफ्रीका में उच्चतम स्कोर 90 रन और संगाकारा का 89 रन था।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में करियर की चौथी सेंचुरी लगाई। पिछली सेंचुरी पंत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। इसके अलावा वह सिडनी के मैदान पर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पहला शतक पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था।

इसे भी पढ़े -  BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

error: Content is protected !!