जांजगीर. धान खरीदी की तिथि निर्धारित समय से कम से कम 15 दिन और बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल से प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने पत्र लिखकर आग्रह किया

जांजगीर-चाम्पा. किसानों के हित में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तिथि निर्धारित समय से कम से कम 15 दिन और बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बधेल से प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने पत्र लिखकर आग्रह किया है।। मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में प्रदेश सचिव इंजी. पांडेय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 रखा गया है, दिया गया समय पर्याप्त था पर दो बार मौसम खराब होने के साथ-साथ बारिस की वजह से लगभग 10 से 15 दिनो तक धान खरीदी बंद रहा जिससे कृषक अपने धान बेचने मे असमर्थ रहे है।उन्होंने आगे कहा कि चूंकि अभी 75 प्रतिशत किसान धान बेच पाये है और 25 प्रतिशत का धान बिकना बाकी है इसलिए किसानो के हित मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि कम से कम 15 दिन बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महन्त, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और प्रभारी मंत्री जयसिंग अग्रवाल को भी प्रेषित किया है।।



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : पीडीएस दुकान से रात में चावल बेचने ले जाने और नाबालिग लड़के के द्वारा राशन वितरण करने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प, चाम्पा SDM के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक जांच करने पहुंचे...

error: Content is protected !!