‘काचा बादाम’ ने इंटरनेट पर मचाया बवाल… मूंगफली बेचने वाला तो नहीं… दूसरे जरुर खा रहे ‘बादाम’

रायपुर. सोशल मीडिया पर काचा बादाम गाना जमकर वायरल हो रहा है। कई बैंड ने भी इस गाने पर अपना म्यूजिक देकर इसे और शानदार बना दिया है।



kachabadam song viral  हम ट्रेन, बस, बाजार या सड़क पर फेरी लगाकर बेचने वालों को अक्सर उनकी विशेष आवाज से बिना देखे भी पहचान लेते हैं। ऐसा ही बंगाल का एक शख्स चीनिया बादाम या मूंगफली बेचने वाला इंटरनेट मीडिया में काफी वायरल हो गया है।
दरअसल, उसका ‘कांचा बादाम…’ या कच्चा बादाम… गाने का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में यूकेजी विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

भुबन बादयाकर कुछ मूंगफली बेचने के लिए नंगे पांव गांवों में जाते हैं, लेकिन यह उनका जिंगल है, जो हर किसी को आकर्षित कर लेता है। भुबन देखने में सामान्य ग्रामीण ही लगते हैं, जो नाक से ललाट तक सफेद टीका लगाए रहते हैं।

जैसे ही वे अपनी साइकिल खड़ी करके कांचा बादाम.. को तुकबंदी के साथ गाते हैं, हर कोई उनके गाने सुनकर सम्मोहित हो जाता है। भुबन के इसी आकर्षक गीत गाते हुए एक वीडियो ने उन्हें ऑनलाइन हिट बना दिया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

error: Content is protected !!