‘किंग कोहली’ के नाम 500वें इंटरनेशनल इनिंग के बाद सबसे ज्यादा रन, सचिन, पोंटिंग, लारा सब हैं उनसे पीछे

नई दिल्ली। विराट कोहली बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2019 के बाद अपने 71वें शतक का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वो दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज हैं ये बात उनके आंकड़े साबित करते हैं। केपटाउन टेस्ट मैच की दूसरी पारी उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की 500वीं पारी थी। इंटरनेशनल क्रिकेट की 500वीं पारी तक रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं और दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उनसे आगे नहीं है।



सचिन, लारा, पोंटिंग सबसे आगे हैं कोहली
विराट कोहली से पहले अन्य कई बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 से ज्यादा पारियां खेली हैं और खूब रन बनाए हैं, लेकिन जब कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की 500वीं पारी खेली इसके बाद रन के मामले में सब उनसे पीछे नजर आए। केपटाउन टेस्ट मैच की दूसरी पारी कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की 500वीं पारी रही। उनकी 500वीं इंटरनेशनल पारी के बाद उनके नाम पर कुल 23,358 रन दर्ज हैं। इतनी पारी के बाद वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम पर 22,214 रन दर्ज है। रिकी पोटिंग की बात करें तो उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की 500वीं पारी तक कुल 21,458 रन बनाए थे जबकि 21,451 रन के साथ इस मामले में ब्रायन लारा चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

इंटरनेशनल क्रिकेट की 500वीं पारी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टाप चार बल्लेबाज-

23,358 रन – विराट कोहली

22,214 रन – सचिन तेंदुलकर

21,458 रन – रिकी पोंटिंग

21,451 रन – ब्रायन लारा

आपको बता दें कि विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की एक से लेकर 250वीं पारी के बीच कुल 10,496 रन बनाए थे तो वहीं 251वें से लेकर 500वीं पारी तक उन्होंने 12,662 रन बनाए। इससे जाहिर होता है कि अपने पहले 250वीं पारी के मुकाबले उन्होंने बाद के 250 पारियों में ज्यादा रन बनाने में सफलता हासिल की।

इसे भी पढ़े -  BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

error: Content is protected !!