जानिए कौन हैं मिस्ट्री गर्ल Saba Azad, Hrithik Roshan के साथ क्या है कनेक्शन?

इन दिनों हर जगह ऋतिक रोशन की मिस्ट्री गर्ल की चर्चा है. बीते शुक्रवार बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ हाथों में हाथ डाले दिखाई दिये. इसके बाद से लगातार ऋतिक रोशन अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. तस्वीरें वायरल होने के बाद ये पता चल गया कि वो मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि सबा आजाद हैं. चलिये अब इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं.



मिस्ट्री गर्ल के साथ कहां घूम रहे थे ऋतिक?
असल में ऋतिक रोशन फ्राइडे शाम अपनी बहनों पश्मीना और सुनैना रोशन के साथ डिनर के लिये निकले थे. इसी बीच ऋतिक एक लड़की का हाथ थामे दिखे. ऋतिक की मिस्ट्री गर्ल चेहरे पर ब्लैक मास्क लगाये हुई थी. थोड़ा रिसर्च करने के बाद पता चला कि वो मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद हैं. ऋतिक और सबा को साथ देखने के बाद उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर गॉसिप होने लगी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

कौन हैं सबा आजाद?
ऋतिक के साथ स्पॉट हुईं सबा आजाद चर्चा में आ चुकी हैं. इसलिये इनके बारे में थोड़ा करीब से जानना बनता है. सबा आजाद पेशे से एक बेहद टैलेंटेड संगीतकार और गीतकार हैं. 32 साल की सबा ने 2008 में ‘दिल कबड्डी’ नामक फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था. पर अफसोस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद सबा आजाद 2011 में साकिब सलीम के साथ फिल्म ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ में लीड रोल में दिखाई दीं. हालांकि, ये फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. अब तक सबा बॉलीवुड की करीब 4 से 5 फिल्मों में काम कर चुकी हैं. पर्दे पर आखिरी बार वो 2021 में ‘फील्स लाइक इश्क’ फिल्म में दिखीं थीं.

2014 में सुजैन खान से तलाक लेने के बाद ऋतिक रोशन अपनी लाइफ में आगे बढ़ते दिख रहे हैं. सवाल ये है कि क्या ऋतिक मिस्ट्री गर्ल के साथ रिलेशनशिप में आगे बढ़ रहे हैं या फिर ये सिर्फ अच्छे दोस्त हैं?

इसे भी पढ़े -  भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

error: Content is protected !!