World Record : रफ़ाएल नडाल ने रचा इतिहास, जीता 21वां ग्रैंड स्लैम

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल ने 21वां ग्रैंड स्लैम जीतकर इतिहास रच दिया है.

 



नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में दो सेट से पिछड़ने के बाद भी रूस के डेनियल मेदवेदेव को हरा दिया है.

इस दौरान नडाल अपने पूरे अंदाज़ में नज़र आए. छठी वरियता प्राप्त नडाल ने मेदवेदेव पर 2-6 6-7 (5-7) 6-4 6-4 7-5 से जीत दर्ज की.

इससे पहले यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव लगातार दूसरे बड़े ख़िताब के लिए उतरे थे.

लेकिन दो सेट जीतने के बाद रफ़ायल नडाल ने कोई भी मौका नहीं गंवाया और फ़ाइनल मुक़ाबला जीतकर ख़िताब अपने नाम कर लिया.

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

ये मुक़ाबला कुल 5 घंटे 24 मिनट तक चला.

फेडरर, जोकोविच दोनों ही पीछे
इसी के साथ सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स ख़िताब जीतने के मामले में रफ़ाएल नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच दोनों को पीछे छोड़ दिया है.
फेडरर और जोकोविच के नाम अब तक 20-20 ग्रैंड स्लैम हैं.

नडाल ने साल 2020 में फ्रेंच ओपन के फ़ाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपना 20वां ग्रैंड स्लैम जीता था.

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

नडाल ने हाल ही में ये सोचा था कि वो पैर की चोट के कारण दोबारा वापसी नहीं कर सकेंगे, इसके कुछ महीनों बाद ही उन्होंने ये उपलब्धि हासिल कर ली है.
इससे पहले नडाल कोरोना वायरस से भी जूझते नज़र आए थे.

error: Content is protected !!