जानिए आखिर क्यों सलमान खान ने कभी जूही चावला के साथ नहीं की कोई फिल्म, वजह जान आप भी…

90 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थी जूही चावला  तो वहीं सलमान 90 के दशक से अब तक सुपरस्टार बने हुए हैं। सलमान खान और अपने टाइम की टॉप एक्ट्रेस रही जूही चावला को आपने एक साथ बहुत ही कम देखा होगा, इसके अलावा दोनों फिल्मों में भी कभी साथ नजर नहीं आए हैं। इसका कारण ये है कि एक बार जूही चावला ने सलमान खान की बेज्जती कर दी थी। जिसके बाद सलमान खान ने भी सालों बाद कुछ इस तरीके से बदला लिया था।



आइये जानते हैं सलमान और जूही के बीच का ये किस्सा। बात उस समय की है जब जूही चावला एक बड़ी एक्ट्रेस थीं। उस दौरान हर एक्टर उनके साथ काम करना चाहता था। वहीं, उस वक्त सलमान खान की फिल्में कुछ खास नहीं चल रही थी। लेकिन ऐसा नहीं था निर्देशक उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे, निर्माता-निर्देशकों के लिए सलमान अभी भी स्टार ही थे।एक निर्दशक सलमान खान और जूही को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे।

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

जिसके लिए वो ऑफर लेकर वो जूही चावला के पास गए। लेकिन जूही ने पहले तो फिल्म के ऑफर को लंबे समय तक लटकाए रखा और फिर कहा कि फिल्म में सलमान की जगह आमिर को लिया जाए। लेकिन निर्देशक जूही और सलमान की जोड़ी पसंद थी, लिहाजा उन्हें जूही की बात जमी नहीं। इसके बाद जूही ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।सलमान को ये बात जानकर बहुत दुख हुआ। इसमें उन्होंने अपनी बेइज्जती महसूस की। इसी बेइज्जती को सलमान कभी भुला नहीं पाए और ना ही कभी किसी फिल्म में जूही के साथ काम किया।

फिर वो दौर भी आया जब धीरे-धीरे जूही चावला का स्टारडम कम हो गया। वो फिल्मों में साइड रोल या फिर मां के किरदारों में नजर आने लगीं, वहीं दूसरी ओर सलमान बड़े स्टार बन गए।सलमान के मन जूही को लेकर एक टीस है। जिसके चलते आज तक सलमान खान जूही चावला को कुछ खास भाव नहीं देते है, जबकि जूही चावला ने बिग बॉस के घर में कहा था कि उन्होंने सभी एक्टरों के साथ काम किया है.

इसे भी पढ़े -  ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

लेकिन सलमान के साथ नहीं और वो अब सलमान के साथ काम करना चाहती हैं।लेकिन जूही की इस इच्छा पर सलमान ने उन्हें फिल्म में उनकी मां बनने का ऑफर दिया था। जाहिर सी बात है इससे जूही को शॉक तो जरूर लगा होगा। क्योंकि उनकी उम्र अभी इतनी भी नहीं कि वो सलमान की मां का रोल करें। जूही से इस तरह कहकर सलमान ने कहीं ना कहीं अपनी बेइज्जती का बदला ले ही लिया।

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

error: Content is protected !!