कोरबा : स्कीन व बालों का बिना सर्जरी के उपचार, एडीसी कोरबा में रविवार को लगेगा विशेष कैम्प

कोरबा. जिले में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है। ठंड के मौसम में यह और भी बढ़ जाता है। इसके कारण असमय बालों का गिरना व त्वचा संबंधी बीमारियां आम होती है। इस मौसम में चर्मरोग पीडि़त अस्पतालों में बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं। इस प्रकार की समस्या से निजात दिलाने की पहल एडवांस डायग्नोसिस सेंटर (एडीसी) ने की है।

 



एडीसी में स्कीन एवं हेयर की सभी समस्याओं से तुरंत निजात के लिए छत्तीसगढ़ की ख्यातिमान डॉ. सुमेधा एस. वर्मा 16 जनवरी रविवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। एडवांस टेक्नोलॉजी मशीन से लैस बिना सर्जरी के डॉक्टर द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता है। एडीसी प्रबंधन की ओर से जिलेवासियों को बेहतर उपचार सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। अब कॉस्मेटिक्स के क्षेत्र में भी लोगों को शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

डॉ. सुमेधा ने बताया कि हमारे द्वारा स्कीन के ऊपर दाग, धब्बों का परत आ जाना, तिल, मस्सा, रूखी त्वचा, मुंहासे, त्वचा के फैट (मोटापा) को हटाकर खूबसूरत बनाना, बालों का झडऩा, अनचाहे जगहों पर बालों के उगने से आजादी, चिकन पॉक्स के निशान, महिलाओं के प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच माक्र्स के अलावा लेजर पद्धति से मुंहासे, निशान, त्वचा पर दाग, फेशियल, टैटू, चेहरे में झुर्रियां, काले रंग के धब्बे व अनचाहे बालों से छुटकारा आदि के उपचार किए जाते हैं। डॉ. समुेधा की सेवाओं का लाभ छत्तीसगढ़ के अनेक मरीज उठाकर त्वचा संबंधी बीमारियों से मुक्ति पा चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

Related posts:

error: Content is protected !!