शोले’ के ‘सांभा’ की बेटी मंजरी, जिसने हॉलिवुड से लेकर Cannes तक में बजवाया डंका

अरे ओ सांभा, कितने आदमी थे? सरदार दो’, जैसे ही यह डायलॉग सुनते हैं तो दिमाग में ‘गब्बर’ और ‘सांभा’ का चेहरा उभर आता है। फिल्म ‘शोले’  में सांभा का किरदार ऐक्टर मैक मोहन ने निभाया था। उन्होंने कई फिल्मों में विलन का रोल प्ले किया और जबरदस्त पॉप्युलैरिटी बटोरी। आज मैक मोहन इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके नाम को बेटियां खूब रोशन कर रही हैं। मैक मोहन आज अगर होते तो अपनी बेटियों पर खूब नाज करते।

 



मैक मोहन की दो बेटिया हैं, मंजरी मकिजानी और विनती मकिजानी। आज ये दोनों जो काम कर रही हैं और जिस तरह से दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है, उसके बारे में जान किसी को भी गर्व होगा।

आमतौर पर स्टार किड्स अपने पैरंट्स की तरह ही स्टार बनने का सपना लेकर ऐक्टिंग की दुनिया में एंट्री करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने अपनी छिपे टैलंट को पहचाना और ऐक्टिंग से इतर अन्य फील्ड में नाम कमाया। इन्हीं स्टार किड्स में शामिल हैं ‘सांभा’ यानी मैक मोहन की बेटियां। सबसे पहले बात मंजरी मकिजानी की, जिन्होंने हॉलिवुड से लेकर कान फिल्म फेस्टिवल तक में अपने नाम का डंका बजवाया है। उनके नाम एक ऐसा रेकॉर्ड है कि जानकर गर्व होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

राइटर और डायरेक्टर हैं मंजरी

मंजरी मकिजानी एक पेशे से एक फिल्ममेकर हैं। वह एक राइटर और प्रड्यूसर भी हैं। मंजरी ने बॉलिवुड के अलावा अमेरिकन फिल्मों में भी काम किया है। उनकी कुछेक शॉर्ट फिल्में इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल्स में अवॉर्ड तक जीत चुकी हैं।

नाम है ये रेकॉर्ड, Cannes तक में डंका

मंजरी मकिजानी उन 8 महिलाओं में से एक रही हैं, जिन्हें 2016 में महिलाओं के लिए एएफआई कंजर्वेटरी की डायरेक्टिंग वर्कशॉप के लिए चुना गया था। 1974 में इसकी स्थापना के बाद से यह सम्मान पाने वालीं मंजरी मकिजानी दूसरी भारतीय हैं। मंजरी के नाम एक और रेकॉर्ड दर्ज है। 2014 में आई उनकी शॉर्ट फिल्म ‘द कॉर्नर टेबल’ को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया। उनकी यह फिल्म ‘कान शॉर्ट फिल्म कॉर्नर’ का हिस्सा थी। कान फिल्म फेस्टिवल के ‘इमर्जिंग फिल्ममेकर्स शोकेस’ में जगह बनाने वाली मंजरी की यह पहली फिल्म थी। इतना ही नहीं मंजरी मकिजानी एकमात्र भारतीय फिल्ममेकर हैं, जिन्हें इस शोकेस का हिस्सा बनने का मौका मिला था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

हिंदी फिल्मों में भी किया असिस्ट, फिल्मों ने जीते अवॉर्ड

मंजरी मकिजानी ने ‘वेक अप सिड’ और ‘सात खून माफ’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया। लेकिन उन्होंने 2012 से शॉर्ट फिल्में लिखना और डायरेक्ट करना शुरू कर दिया। उन्होंने डिज्नी के लिए भी कुछ फिल्में कीं। साल 2019 में मंजरी मकिजानी अपनी फिल्म ‘स्केटर गर्ल’ को लेकर चर्चा में रहीं, जो बीते साल रिलीज हुई। इस फिल्म में मंजरी बतौर लेखक, डायरेक्टर के रूप में जुड़ीं, जबकि उनकी बहन विनती फिल्म की सह-लेखक और प्रड्यूसर रहीं।

विनती मकिजानी करती हैं यह काम

विनती मकिजानी भी बहन मंजरी तरह एक राइटर और प्रड्यूसर हैं। लेकिन साथ ही वह एक आर्टिस्ट डायरेक्टर और प्रॉडक्शन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने शाहरुख खान स्टारर ‘माय नेम इज खान’ में काम किया था। विनती ‘द लिविंग ग्रेस फाउंडेशन’ और ‘द मैक स्टेज कंपनी’ की फाउंडर भी हैं।

रवीना टंडन की कजन हैं मंजरी और विनती

आज ये दोनों बहनें जिस तरह से काम कर रही हैं और जिस तरह से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, उसे सलाम है। भले ही मैक मोहन की बेटियां-मंजरी और विनती ऐक्ट्रेस नहीं बन पाईं, पर दोनों काबिल फिल्ममेकर्स हैं और दुनियाभर में नाम कमा रही हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि मंजरी और विनती, ऐक्ट्रेस रवीना टंडन की कजन हैं। दरअसल मैक मोहन, रवीना टंडन के अंकल थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!