जब प्रेग्नेंट हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने बुक कर दिया था पूरा का पूरा हॉस्पिटल… विस्तार से पढ़िए…

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी से शायद ही कोई बेखबर हो। इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों के बीच इनकी लव स्टोरी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल इंडस्ट्री में कदम रखने के पहले ही धर्मेंद्र ने शादी कर ली थी। बाद में, जब वे फिल्म इंडस्ट्री में आए तो उनका दिल ड्रीम गर्ल पर आ गया। उनकी मुलाकातों और इश्क के चर्चे अखबारों में होने लगे। शुरुआत में तो लोगों के लिए यह सब अफवाहें भर थी लेकिन अंत में शादी के बंधन में बंध कर उन्होंने सभी को जवाब दे दिया था।

 



इतना ही नहीं, पहले से शादी शुदा होने के चलते उनके लिए ये शादी करना आसान नहीं था। हर तरफ उनकी ही चर्चा थी। हिंदू होने के नाते वे एक साथ दो बीवियां नहीं रख सकते थे। ऐसे में फिर उन्होंने अपना धर्म बदलना ही सही समझा। वे मुस्लिम में कनवर्ट हो गए थे, जिसके बाद उनकी शादी संभव हो पाई।आज शादी के इतने साल बाद भी वे हेमा मालिनी के साथ हैं। न ही उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और न ही साथ में रहे। बता दें कि पहली पत्नी से धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां औऱ दो बेटे हैं, वहीं दूसरी ओऱ हेमा मालिनी से शादी के बाद उनकी दो बेटियां हैं। दोनों की शादी और उससे जुड़े कई किस्से मीडिया में आज भी जिंदा हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

समय-समय पर लोग आज भी उनसे जुड़े किस्से छेड़ देते हैं। इसी कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उस वक्त की स्टोरी जब हेमा मालिनी मां बनने वाली थीं। दरअसल, ये तो सभी जान गए हैं कि धर्मेंद्र हेमा मालिनी से काफी मोहब्बत करते थे, लेकिन इसी मोहब्बत के चलते वे कई बार कुछ ऐसा कर देते थे कि वो खबर बन जाती थी।
कुछ ऐसा ही हुआ जब हेमा मालिनी अपनी डिलीवरी के चलते अस्पताल में थी। उनकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ही-मैन धर्मेंद्र ने पूरा का पूरा अस्पताल ही बुक करा दिया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

जी हां, वाइफ हेमा मालिनी औऱ बेटी ईशा के जन्म के वक्त वो इतने ज्यादा गंभीर थे कि उन्होंने कोई रिस्क न लेने की ठान ली और लोगों से हेमा मालिनी औऱ बेटी को बचाने के लिए पूरा का पूरा अस्पताल ही बुक करा दिया था औऱ यह सिर्फ उन्होंने बड़ी बेटी ईशा के जन्म के वक्त ही नहीं किया, बल्कि छोटी बेटी के जन्म के वक्त भी उन्होंने पूरा का पूरा अस्पताल बुक करा दिया था।इस बात का खुलासा खुद हेमा मालिनी ने किया। दरअसल हेमा मालिनी और एक्ट्रेस ईशा कपिल शर्मा के शो पर शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान कपिल के एक सवाल पर उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!