मेगाहिट डेस्पासिटो छूटा पीछे, ये बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला Youtube वीडियो, मिले रिकॉर्ड 1000 करोड़ व्यू… जानिए…

नई दिल्ली. वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर रोजाना लाखों की संख्या में वीडियो देखे जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो है – बेबी शार्क डांस (Baby Shark Dance). इस वीडियो को दुनियाभर में सबसे ज्यादा बार देखा गया है। यह YouTube का पहला वीडियो बन गया है, जिसे दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है, क्योंकि इससे पहले किसी भी YouTube वीडियो को इतने व्यूज नहीं मिले हैं।



डेस्पासिटो छूट गया पीछे
बेबी शार्क वीडियो ग्लोबली गाने और नाचने वाला वीडियो है। इसमें कॉर्टून कैरेक्टर का इस्तेमाल किया गया है। इस वीडियो ट्रैक को साउथ कोरियाई म्यूजिक के साथ पेश किया गया है। योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई ट्रैक ने लुइस फोंसी और डैडी यांकी के मेगाहिट ‘डेस्पासिटो’ के म्यूजिक वीडियो को पीछे छोड़ दिया है, जिसे 7.7 अरब बार देखा गया।

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

2016 में रिलीज हुआ था डांस वीडियो
बेबी शार्क वीडियो को आज से करीब 6 साल पहले पहली बार जून 2016 में रिलीज किया गया था। यह बच्चों के लिए कोरियन बैंड Pinkfong सीरीज का गाना है। यह गाना ग्लोबली बच्चों के बीच अपने कैची ट्यून और शानदार लिरिक्स के चलते काफी फेमस है। इस गाने को नवंबर 2020 में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का खिताब मिला था, उस वक्त इस वीडियो के करीब 7 अरब व्यू थे। तब से लेकर अभी तक 15 महीनों के दौरान यह वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो की लिस्ट में टॉप पर है।

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

वर्ल्ड पॉप्युलेशन से ज्यादा हैं व्यूज
एक मजेदार बात यह है कि यूनाइटेड नेशन्स पॉप्युलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की कुल जनसंख्या करीब 780 करोड़ है। लेकिन बेबी शार्क वीडियो को 1000 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

error: Content is protected !!