मूक-बधिर युवती से निर्भया जैसी दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, कलेक्टर, SP ने जाना हाल

जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक मूक-बधिर युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सोमवार को सामने आया। पीड़ित युवती पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या होने पर सरकारी अस्पताल पहुंची थी, जहां उसके दो महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

 



अस्पताल प्रशासन से मामले की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित युवती से इस बारे में बातचीत कर उसकी भाषा समझने वाले का प्रबंध किया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया, ‘‘लगभग 19 साल की पीड़िता ने दो तीन अज्ञात व्यक्तियों पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने घटना दो महीने पहले की उस समय की बताई है जब वह एक खेत में काम कर रही थी।’’

कलेक्टर मोदी ने बताया कि पीड़िता की सेहत में लगातार गिरावट को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों ने उसका गर्भपात कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा कि युवती के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!