PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! 11वीं किस्त को लेकर आया ये अपडेट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत देश के करोड़ों किसानों को केंद्र सरकार नए साल पर तोहफा दिया था. केंद्र सरकार ने पीएम किसान 10वीं किस्त का पैसा 1 जनवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया था. अगर आपके खाते में अभी तक पीएम किसान का पैसा नहीं आया है तो आप फटाफट अपनी डिटेल्स चेक कर लें. वरना आपको 11वीं किस्त का पैसा भी नहीं मिलेगा. केंद्र सरकार ने पीएम किसान स्कीम की 11वीं किस्त को लेकर बड़ी जानकारी दी है-

 



सालाना मिलते हैं 6000 रुपये
आपको बता दें केंद्र सराकर की ओर से चलाई जाने वाली इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं. जिसका भुगतान 3 किस्तों में किया जाता है. इसमें 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों का पैसा सीधा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है.
10 करोड़ से ज्यादा लोगों को ट्रांसफर किया था पैसा

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान स्कीम की 11वीं किस्त का पैसा अप्रैल महीने में जारी किया जा सकता है. सरकार ने 1 जनवरी 2022 को 10वीं किस्त का पैसा 10.09 करोड़ लाभार्थियों के खातों में भेजा गया था. सरकार ने 20,900 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी.

इस तरह चेक करें स्टेटस
आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है.
और वेबसाइट के दाएं ओर किसान कॉर्नर पर क्लिक करें.
अब आपको बेनिफिशयरी स्टेटस पर क्लिक करना होगा.
अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी सभी डिटेल्स फिल करनी होगी.
प्रोसेस पूरा होने के बाद आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
पैसा नहीं आने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!