प्रियंका चोपड़ा ने बोल्ड तस्वीर शेयर कर किया नए साल का स्वागत, यूजर ने कहा, ‘कोई इतना खूबसूरत कैसे…’ …और क्या कहा यूजर ने… पढ़िए…

नई दिल्ली. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनीं रहती हैं। प्रियंका एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही निक संग तस्वीरों के अलावा अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज देती हैं। वहीं अब साल के आखिरी दिन प्रियंका ने अपनी खास तस्वीर के साथ नए साल का स्वागत किया है। यहां देखें तस्वीर…

 



ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह एक झूल पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की शॉटन नाइट स्टाइल ड्रेस पहना है। वहीं इस ड्रेस के साथ उन्होंने बेदह ही क्यूट सा फुटवियर भी कैरी किया है। वहीं उनके बाल ओपन है और वह काला चश्मा लगाकर साइड पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान वाकई प्रियंका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘2022 में झूलने के लिए तैयार…।’

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस एक यूरज ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।’ वहीं कई यूजर्स ने प्रियंका की तस्वीर पर हार्ट, हॉट और फायर इमोजी बनाकर उनकी तारीफ की है।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

आपको बता दें कि इससे पहले क्रिसमस पर निक जोनस पत्नी प्रियंका संग बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की फैंस को ‘मैरी क्रिसमस’ विश किया था। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की गोद में बैठी दिखाई दे रहीं थीं। इस तस्वीर में प्रियंका और निक के अलावा उनके तीन पैट भी नजर आ रहे थे। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा हरे रंग की ड्रेस में दिख रही हैं और निक जोनस की गोद में बैठी हैं। वहीं निक जोनस उनके गाल पर किस कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गोद में उनके डॉगी डायना बैठा दिख रहा है। बाकि अन्य दो डॉग, गीनो और पांडा भी उनके साथ तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!