सिविल सेवा मे जाना चाहती थीं रश्मि करंदीकर, जानिए कौन हैं ‘बुल्ली बाई’ पर शिकंंजा कसने वालीं DCP… जानिए…

बुल्ली बाई नाम का एक ऐप काफी विवादों में रहा था। इस ऐप के जरिए कुछ लोग एक धर्म विशेष की लड़कियों को टारगेट करते थे। इस मामले पर खूब हंगामा हुआ। अंतत: मुंबई की साइबर सेल टीम ने इस ऐप से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बुल्ली बाई ऐप केस के गिरोह का भंडाफोड़ करने में मुख्य भूमिका निभाई मुंबई के साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने। आइए जानते हैं, कौन हैं डीसीपी…



रश्मि करंदीकर मुंबई पुलिस की तेज तर्रार अधिकारी हैं। वह साइबर सेल में डीसीपी के पद पर तैनात हैं।

इसे भी पढ़े -  Gold-Silver Prices: सोने-चांदी के दाम घटे! अमेरिका में चढ़ा पर भारत में सस्ता हो गया गोल्ड-सिल्वर, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

रश्मि करंदीकर ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्टैटिक्स में बीएससी किया है। साल 2000 में ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने वहीं से समाजशास्त्र और मानव विज्ञान में पीजी किया।

रश्मि ने यूपीएससी की तैयारी भी की थी। वह सिविल सेवा में जाना चाहती थीं। हालांकि ऐसा हो ना पाया था।

रश्मि करंदीकर ने साल 2004 में पुलिस फोर्स जॉइन किया। रश्मि ने पुलिस की नौकरी में रहते हुए समाजशास्त्र से पीएचडी भी किया है।

इसे भी पढ़े -  Gmail Trick: अब कोई नहीं कह पाएगा ‘मेल नहीं देखा’, Gmail की इस ट्रिक से तुरंत चल जाएगा पता

महाराष्ट्र के कई बड़े जिलों में रश्मि का तबादला रहा। वो जहां भी रहीं अपने काम से अकसर सुर्खियों  में रहीं। कई बार वह विवादों में भी रहीं।

रश्मि करंदीकर के पति का नाम पुरुषोत्तम चव्हाण है। दोनों ने लव मैरिज की है। दोनों की मुलाकात कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी।

error: Content is protected !!