तारक मेहता के उल्टा चश्मा शो के इस कलाकार को पहचानिए, पहली नजर में खा जाएंगे धोखा !

नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है. इस शो के दीवाने भी कई हैं और अगर आप भी खुद को इस शो का पक्का वाला फैन यानी जबरा फैन समझते हैं तो हम आपको एक ऐसी फोटो दिखाने वाले हैं. जिसे देख आपको पहचानना होगा कि ये एक्टर आखिरकार कौन है.



फोटो हुई वायरल
टीवी की दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने लोगों के बीच इस कदर पहचान बनाई है कि आज बच्चा-बच्चा शो का दीवाना है. इतना ही नहीं, शो के हर एक कैरेक्टर के बारे में भी उन्हें मालूम है. खास बात तो यह है कि बबीता जी से लेकर जेठालाल तक और तारक मेहता से लेकर अय्यर तक, किरदारों ने दर्शकों के मन में ऐसी जगह बनाई है कि आज वे उनके असली नाम को भूल गए हैं. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ही एक एक्टर की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचान पाना वाकई बहुत मुश्किल है.
पहचान पाए?

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि शो के ‘तारक’ यानी शैलेश लोढ़ा हैं. हैरानी की बात तो यह है कि अपनी इस पुरानी तस्वीर को देख वह खुद भी खुद को नहीं पहचान पाए. शैलेश लोढ़ा की यह फोटो उनके टीएमकेओसी से जुड़ने से पहले की है, जिसमें वे बिल्कुल पतले-दुबले नजर आ रहे हैं.इस फोटो को खुद शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया था. फोटो में वह हाथ में एक छड़ी पकड़े दिखाई दिए.

इसे भी पढ़े -  रोजाना 2 घंटे कम टीवी देखने से 43% तक घट सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में खुलासा

आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा ने एक्टिंग की दुनिया से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. एक्टर के साथ-साथ शैलेश लोढ़ा एक मशहूर कवि और लेखक भी हैं. उन्होंने अपने करियर में कई किताबें लिखी थीं, जिसमें से दो किताबें व्यंग्य शैली पर आधारित हैं तो वहीं एक किताब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर लिखी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत CEO वासु जैन पहुंचे मालखरौदा, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत अजगल्ले सहित अन्य लोग रहे मौजूद

error: Content is protected !!