कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 31 जनवरी तक बंद, इस राज्य का अहम फैसला…

महाराष्ट्र के औरंगाबाद नगर निगम ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए विद्यालयों में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं (ऑफलाइन क्लासेज) को बंद करने का निर्णय लिया है।
निकाय ने एक विज्ञप्ति में बुधवार को बताया कि नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं चलाने की अनुमति होगी।

 



जिला प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में रिजॉर्ट और फार्म हाउस भी बंद करने का निर्णय लिया है।
औरंगाबाद के जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ऐसे मामलों में जहां संक्रमित व्यक्ति घर में पृथक-वास में रहना चाहेंगे, वहां परिवार के सदस्यों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका होना अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

बुधवार को जिले में कोविड-19 के 120 नए मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 1,50,159 और 3,658 हो गई। यहां 272 मरीजों का उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!