Sandhya Mukhopadhyay : पद्मश्री ठुकराने वाली गायिका संध्या मुखोपाध्यय की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रख्यात गायिका संध्या मुखर्जी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गायिका ने सांस फूलने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें कोलकाता ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से दक्षिण कोलकाता स्थित आवास से सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार की शाम बाथरूम में फिसलने के बाद गायिका संध्या मुखर्जी तबीयत बिगड़ने लगी थी।



प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उसके दोनों फेफड़ों में संक्रमण पाया गया है। वह कल बाथरूम में फिसल गईं थीं। उसके बाद उन्हें बुखार भी आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी वुडबर्न ब्लॉक में उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा एसएसकेएम में एक मेडिकल बोर्ड स्थापित किया गया था, जो गायिका के स्वास्थ्य का मूल्यांकन करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

‘बंगा विभूषण’ की प्राप्तकर्ता, और सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली गायिका ने हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार के प्रस्ताव से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि जब केंद्र सरकार के अधिकारियों ने उनकी सहमति के लिए टेलीफोन पर उनसे संपर्क किया था, तो गायिका ने यह सम्मान लेने से मना कर दिया था।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

एक शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय गायिक, मुखर्जी ने कई बंगाली फिल्मों और कई हिंदी फिल्मों अपनी आवाज दी है। उन्होंने एसडी बर्मन, मदन मोहन, नौशाद, अनिल विश्वास और सलिल चौधरी सहित प्रमुख संगीत निर्देशकों के साथ भी काम किया है।

error: Content is protected !!