छोटी Electric Car.. सिंगल चार्ज में 200km रेंज, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

न्यू दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी Eleksa ने अपनी नई Electric Car को मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने इस नई बिजली से चलने वाली कार को Eleksa CityBug के नाम से साउथ अफ्रीका में पेश किया है।

 



Eleksa CityBug को बजट कैटेगरी में लाया गया है और इसी की बदौलत यह दक्षिण अफ्रीकी बाजार में अब तक की सबसे सस्ती EV है। यह दो दरवाजों वाली कॉम्पैक्ट कार है जिसमें चार व्यक्ति आसानी से बैठ सकते हैं और इसका वजन लगभग 450kg है। आइए आगे आपको इस कार की कीमत और दूसरी फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

आपको बता दें कि Eleksa CityBug पहले ही यूरोप, यूनाइटेड किंगडम और दुनिया के अन्य हिस्सों लॉन्च हो चुकी है। हालांकि यह पहली बार अफ्रीका में पेश की गई है। Eleksa का कहना है कि CityBug एक आदर्श शहरी रनआउट है जिसकी न्यूनतम चार्जिंग लागत लगभग 15 सेंट प्रति किलोमीटर है। इसके अलावा इसमें 9kWh बैटरी और 4kW इलेक्ट्रिक मोटर है जो इलेक्ट्रिक वाहन को एक बार चार्ज करने पर 100km की रेंज और लगभग 60km/h की टॉप स्पीड देती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

South African मार्केट में कंपनी ने इस कार को 230k Rand (लगभग 11,11,000 रुपए) में पेश किया है। वहीं, कंपनी का कहना है कि Eleksa CityBug को शहर के दायरे में एक छोटे डिलीवरी वाहन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। Eleksa कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों को भी आने वाले समय में पेश करने की योजना बना रही है। इसमें एक बक्की डिलीवरी वैन और एक फैमिली कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!