ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, महिला यात्री ने 10 KM तक बस चलाकर अस्पताल में भर्ती कराया… जमकर हो रही तारीफ…

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे जिले में महिलाओं और बच्चों को ले जा रही एक मिनी बस के चालक को अचानक दौरा पड़ गया जिसके बाद बस में सवार 42 वर्षीय एक महिला ने 10 किलोमीटर तक बस चलाकर ड्राइवर को एक अस्पताल में भर्ती कराया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।



यह घटना सात जनवरी को हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। महिला योगिता साटव अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ पुणे के निकट शिरूर में एक कृषि पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने के बाद बस से लौट रही थीं। तभी बस चालक को दौरा पड़ने लगा और उसने एक सुनसान सड़क पर गाड़ी रोक दी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर मंडल सक्ती का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

बस में मौजूद बच्चों और महिलाओं को घबराया हुआ देख साटव ने बस का संचालन अपने हाथों में ले लिया और करीब 10 किलोमीटर तक बस चलाकर ड्राइवर को एक अस्पताल में भर्ती कराया।

साटव ने कहा, “क्योंकि मुझे कार चलाना आता है, मैंने बस चलाने का फैसला किया। पहला महत्वपूर्ण काम बस चालक को इलाज उपलब्ध कराने का था, इसलिए मैं उसे लेकर पास के एक अस्पताल गई जहां उसे भर्ती कराया गया।” महिला ने इसके बाद बस के अन्य यात्रियों को भी उनके घर छोड़ा। संकट के समय बिना घबराये हुए सूझबूझ से काम लेने के लिये लोग साटव की काफी सराहना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षा की ली गई शपथ

error: Content is protected !!