FB और Insta में जुड़ेगा फीचर! NFT बनाने से लेकर खरीदने-बेचने तक के मिलेंगे ऑप्शन्स: रिपोर्ट

Cryptocurrency के बाद NFT सबसे ज्यादा चर्चा में है. भारत में भी NFT को लेकर काफी बहस चल रही है. कुछ लोग इसे फ्यूचर मान रहे हैं तो कुछ का मानना है कि ये एक बबल की तरह है जो जल्द ही फूटेगा. सलमान खान सहित दूसरे कई बॉलीवुड ऐक्टर्स NFT लाने का ऐलान कर चुके हैं.

 



फेसबुक, जो अब Meta हो गया है, इसने भी अपने प्लैटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर NFT फीचर लाने की तैयारी में दिख रहा है.
Financial Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक Meta अपने दो प्लैटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर NFT तैयार करने, शोकेस करने और उसे बेचने वाले एक फीचर लाने की प्लानिंग कर रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक का ये प्लान फिलहाल शुरुआती स्टेज में ही है और कभी भी इसमें बड़े बदलाव किए जा सकते हैं.  FT की रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की टीम एक ऐसे फीचर की तैयारी कर रहे हैं जिसके तहत यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो में NFT डिस्प्ले कर पाएंगे.
बताया जा रहा है कि फेसबुक पर NFT बनाने का भी फीचर दिया जाएगा. इसके अलावा कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए NFT मार्केट प्लेस भी लाने की तैयारी में है जहां NFT की खरीद फरोख्त की जा सकेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम हेड ने हाल ही में कह था कि कंपनी NFT को एक्स्प्लोर कर रही है और इसे ज्यादा से ज्यादा से ऑडिएंस के लिए कैसे ऐक्सेसिबल बनाया जाए ये भी एक्स्प्लोर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ

फेसबुक और इंस्टाग्राम में अगर NFT फीचर आ जाता है तो ये यूजर्स के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि फेसबुक और इंस्टाग्राम की रीच काफी है और ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग अपने चीजों की NFT करके पैसे कमा सकेंगे. हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फीचर कब तक आता है.

क्या है NFT?

तो ये जान लें कि NFT(नॉन फंजिबल टोकेन) एक तरह का डिजिटल टोकेन है जो ये सुनिश्ति करता है कि कोई चीज जो आपकी है उसका ओनरशिप किसी और के पास न जा सके.

NFT ब्लॉकचेन पर बेस्ड है और Blockchain क्या है तो ये जान लें कि ये ब्लॉकचेन एक टेक्नोलॉजी है और इस पर ही क्रिप्टोकरेंसी बेस्ड है. इसे सिक्योर माना जाता है और किसी भी सिस्टम डिसेंट्रलाइज्ड करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!