इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने T20 फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया, क्या नियम बदले गए… अब T20 के तेज फार्मेट में क्या होगा… जानिए…

T20 विश्वकप के साल में ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने T20 फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया है. अब स्लो ओवर रेट और ड्रिंक्स ब्रेक पर नए नियम आ गए हैं. ICC ने T20 की प्लेइंग कंडीशन में बड़ा बदलाव किया है. स्लो ओवर रेट में नए नियम के तहत गेंदबाजी करने वाली टीम को हर हाल में तय समय के भीतर अपने कोटे के ओवर्स पूरे करने होंगे और अगर टीम ऐसा करने में असफल रहती है तो इसका खामियाजा भुगतना होगा.



ICC की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘खेलने के नियम और शर्तों की धारा 13.8 में पहले से ही ओवर रेट के नियम हैं, लेकिन इसमें अब एक और नियम जोड़ा गया है, जिसके तहत फील्डिंग करने वाली टीम को तय समय सीमा के भीतर आखिरी ओवर की पहली गेंद डालनी होगी और अगर गेंदबाजी करने वाली टीम ऐसा करने में असफल रहती है.

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

फिर नए नियम के तहत बचे ओवर में टीम के एक और फील्डर को 30 गज के घेरे के अंदर आना होगा. यह तमाम बदलाव ICC क्रिकेट कमिटी की सिफारिश पर लागू किए गए हैं, जो लगातार सभी फॉर्मेट में खेल की रफ्तार को सुधार के लिए विचार करती है.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित द हंड्रेड टूर्नामेंट में इस तरह का नियम देखने के बाद विचार किया गया.

आपको बता दें कि फिलहाल, पावरप्ले के बाद 30 गज के घेरे के बाहर पांच फील्डर्स रहते हैं. लेकिन अब स्लो ओवर रेट की परिस्थिति में बचे हुए ओवर में सिर्फ चार फील्डर ही घेरे के बाहर रह पाएंगे. वैसे पहले स्लो ओवर रेट पर टीम के कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता था. लेकिन अब नये नियम के तहत मैच के दौरान ही टीम और कप्तान को सजा मिलेगी. आर्थिक दंड तो रहेगा ही.

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

इसके अलावा ICC ने ड्रिंक्स ब्रेक पर भी एक नया नियम बनाया गया है. मुकाबले के दौरान दोनों पारियों में ढाई मिनट का एक वैकल्पिक ड्रिंक्स ब्रेक लिया जा सकता है, बशर्ते कि सीरीज की शुरुआत में सदस्यों के बीच सहमति हो. जानने लायक है कि BCCI की घरेलू लीग IPL में यह नियम पहले से लागू है. यहां इसे स्ट्रेटेजिक टाइम आउट कहा जाता है. बता दें कि स्लो ओवर रेट और ड्रिंक्स ब्रेक के नए नियम मेंस और विमिंस क्रिकेट दोनों के लिए है. और यह नियम इसी महीने यानि जनवरी 2022 से लागू हो रहे हैं.

नए नियम के साथ पहला मेंस T20 मुकाबला 16 जनवरी को जमैका के सबीना पार्क में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा, वहीं 18 जनवरी से साउथ अफ्रीका विमिंस और वेस्टइंडीज विमिंस के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू हो रही है. पहला मुकाबला सेंचुरियन में होगा. और ये सीरीज नए नियम के तहत ही खेली जाएगी.

इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

error: Content is protected !!