सोने का दाम उछला, चांदी की चमक भी बढ़ी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 119 रुपये की तेजी के साथ 46,919 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 745 रुपये की तेजी के साथ 60,777 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,032 रुपये प्रति किलोग्राम थी।



अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.15 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘कॉमेक्स में गुरुवार को सोने की हाजिर कीमत में मजबूती के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।
सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 85.26 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 61,235.30 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.45 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,257.80 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 84.62 डॉलर पति बैरल पर पहुंच गया

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और व्यापक आर्थिक मोर्चे पर कमजोर आंकड़ों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया जिसके कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा सीमित दायरे में कारोबार कर रही थी। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के कारोबारी सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भी रुपया में बढ़त प्रभावित हुई।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

error: Content is protected !!